बंगलुरू के पुनीत राजकुमार मेमोरियल पहुंचे थलापति विजय, दोनों हाथ जोड़ दिवंगत को किया नमन

उनके 10 से ज्यादा फैंस ने उनकी खातिर आत्महत्या कर ली थी।

Update: 2022-02-27 03:56 GMT

कन्नड़ के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार का 46 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनका अक्टूबर, 2021 में निधन हो गया था।पुनीत के निधन से उनके फैंस और कन्नड़ इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा था। भले ही आज पुनीत हमारे इस दुनिया में नहीं हैं,लेकिन वो याद बनकर हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। हाल ही में साउथ एक्टर विजय ने मेमोरियल पहुंचकर पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी है। विजय की मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो सामने आई है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।



वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय दिवंगत पुनीत राजकुमार को याद करते हुए उनके मेमोरियल पर मोक्ष दीप अर्पित कर रहे हैं।


यह वीडियो देख पुनीत के फैंस एक बार फिर भावुक हो रहे हैं।
बता दें, पुनीत राजकुमार के निधन के बाद उनकी याद में मेमोरियल बनाया गया था, जहां उनके हजारों फैंस रोज उन्हें श्रद्धाजंलि देने पहुंचते हैं।
बताते चलें, पुनीत राजकुमार की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। उनकी अचानक मौत से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। उनके 10 से ज्यादा फैंस ने उनकी खातिर आत्महत्या कर ली थी।

Tags:    

Similar News