तेलुगू इंडियन आइडल 2: ऑडिशन में बीएसएफ जवान की आवाज के कायल हुए जज, किया सैल्यूट

Update: 2023-03-02 16:16 GMT
हैदराबाद, (आईएएनएस)| भारत-पाकिस्तान सीमा पर सेवा देने वाले बीएसएफ जवान चक्रपाणि ने हाल ही में तेलुगू इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन दिया और म्यूजिक के प्रति अपने जुनून और अपने देश की सेवा के लिए समर्पण का प्रदर्शन किया। अपने ऑडिशन के दौरान, चक्रपाणि ने बताया कि उन्हें संगीत का कोई पूर्व ज्ञान नहीं था, लेकिन उन्होंने सीमा पर ड्यूटी के दौरान गाना सीखा। उन्होंने बताया कि कैसे संगीत ने दूरस्थ स्थान में सेवा करने की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने में उनकी मदद की।
चक्रपाणि ने तेलुगु हिट फिल्म 'नुव्वोस्तानांते नेनोददंताना' में दिवंगत एसपी बालासुब्रमण्यम द्वारा गाया गया लोकप्रिय गीत 'आकाशम थकेला' गाया।
ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संगीत सीखने के उनके समर्पण ने जजों और दर्शकों को हैरान कर दिया। जजों में से एक एस.एस. थामन ने चक्रपाणि की संगीत के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र की सेवा के लिए उनकी सराहना की।
उनके परफॉर्मेस को देख तीनों जजों म्यूजिक डायरेक्टर एस थमन, कार्तिक और गीता माधुरी ने उन्हें सलेक्ट कर लिया, लेकिन चक्रपाणि ने विनम्रता से उनके इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई छुट्टी बाकी नहीं है और उन्हें देश की सेवा करने के लिए सीमा पर लौटना होगा।
शो के जज चक्रपाणि की देशभक्ति और अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने खड़े होकर चक्रपाणि को सैल्यूट किया।
थमन ने कहा कि वह चक्रपाणि के वरिष्ठों से बात करेंगे, ताकि उन्हें शो में हिस्सा लेने की अनुमति मिल सके। इस विचार पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाई।
तेलुगु इंडियन आइडल शो की स्ट्रीमिंग 3 मार्च से अहा पर शुरू होगी।
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News

-->