Tejasswi Prakash: रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद नागिन बनकर पर्दे पर छाने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाशTejasswi Prakash किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। लंबे समय तक छोटे पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेस आज सबसे अमीर सेलेब्रिटीज celebritiesमें से एक हैं। आज यानी 10 जून को वह अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। टीवी के साथ-साथ अब फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार तेजस्वी प्रकाश ऐशो-आराम से भरी जिंदगी जीती हैं। 'बिग बॉस 15' से पहले भी तेजस्वी प्रकाश Tejasswi Prakashकई टीवी शो कर चुकी हैं। तेजस्वी प्रकाश ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी।टीवी शोज के लिए मोटी फीस लेने वाली तेजस्वी स्पॉन्सर्स के लिए भी मोटी रकम चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी अपने हर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 10 से 15 लाख रुपये कमाती हैं।एक्ट्रेस की नेट वर्थ की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश की नेट वर्थ 2012 से अब तक 25 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।तेजस्वी प्रकाश के पास मुंबई से लेकर गोवा और दुबई तक अपना घर है। पिछले साल तेजस्वी Tejasswi Prakashने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ दुबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जाती है। कारों की बात करें तो तेजस्वी के पास ऑडी क्यू4 कार है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास ब्लैक कलर की एक लग्जरी कार भी है, जिसकी कीमत भी लाखों में है।
Tags: