नई दिल्ली: टीवी की जामी मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) 'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इसी शो ने जैसे तेजस्वी की किस्मत में चार चांद लग गए. इस शो के बाद ही उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी हो गई हैं. वह कभी करण कुंद्रा (Karan Kundra) संग अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं, तो कभी अपने लुक्स के कारण. ऐसे में फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं.

फैंस से रूबरू होती रहती हैं तेजस्वी
वहीं, दूसरी ओर तेजस्वी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. ऐसे में फैंस को उनके हर नए लुक का भी बेसब्री से इंतजार रहता है.
अब एक बार फिर से तेजस्वी ने फैंस के साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक शेयर कर दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.
तेजस्वी ने फिर बिखेरे हुस्न के जलवे
इन फोटोज में उन्हें ग्रीन कलर की शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहने देखा जा सकता है. लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को कर्ल कर ओपनी ही रखा है.
तेजस्वी ने कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन उनकी अदाएं किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं. यहां वह जमीन पर बैठ हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं. फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Relax'.
एक्ट्रेस की हॉटनेस ने उड़ाए होश
तेजस्वी हमेशा की तरह इस फोटोशूट के दौरान बेहद खूबसूरत तो दिख ही रही हैं, साथ ही इस बार वह बेहद हॉट भी लग रही हैं. तेजस्वी के चाहने वाले उन पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. लोगों ने उनकी तारीफें करते हुए एक के बाद एक कई कमेंट्स किए हैं. हर लुक में तेजस्वी बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं.
इस शो में दिख रही हैं तेजस्वी
तेजस्वी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जा रहा है. इस शो में उनके साथ सिम्बा नागपाल को लीड हीरो के तौर पर देखा जा रहा है. शो में दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.
Tags: