हमेशा की तरह अपने फैंशन सेंस से लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश मरून कलर की ड्रेस पहनकर एक से बढ़कर एक किलर पोज देती नजर आईं

तस्वीरों में एक्ट्रेस इतनी ज्यादा ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं कि उन्हें देखकर किसी के भी दिल की धड़कनें बढ़ जाएंगी. खास बात है कि एक्ट्रेस इस फोटोशूट की हर तस्वीर में कहर ढा रही हैं.
ड्रेस की बात करें तो तेजस्वी मरून कलर का होरिजेंटल नेक का ब्रालेट पहनी हुई हैं और लूज पैंट उसी कलर की पहनी है. एक्टेस ने अपनी इस रिवीलिंग ड्रेस के साथ दुपट्टा कैरी किया है. लेकिन फोटोशूट में उसे हवा में उड़ाती हुई दिखीं.
लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने सटल मेकअप के साथ गोल इयररिंग्स और हाई हील्स पहने हैं. इसके साथ ही अपने बालों को बांधा हुआ है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं.
इन तस्वीरों को तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया है. तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'गर्मी है...इसलिए कभी भी नारियल पानी पीना ना भूलें.'


Tags: