नागिन 6 के सेट पर पहुंचीं तेजस्वी प्रकाश, लीक हुआ देसी लुक

नो मेकअप लुक में भी तेजस्वी प्रकाश का चार्म जरा भी कम नहीं हुआ है।

Update: 2022-02-02 03:23 GMT

बिग बॉस जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश का उत्साह सातवें आसमान पर है। तेजस्वी प्रकाश लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इसी बीच तेजस्वी प्रकाश ने नागिन 6 की शूटिंग शुरू कर दी है। बीती शाम ही तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 के सेट पर देखा गया। इस दौरान तेजस्वी प्रकाश को मीडिया ने चारों तरफ से घेर लिया। मीडिया की वजह से तेजस्वी प्रकाश का नागिन 6 का लुक लीक हो गया है।

देसी अवतार में बहुत क्यूट लग रही हैं तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
देसी अवतार में बहुत क्यूट लग रही हैं तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
तस्वीरों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि इस देसी अंदाज में तेजस्वी प्रकाश बहुत क्यूट लग रही हैं। नो मेकअप लुक में भी तेजस्वी प्रकाश का चार्म जरा भी कम नहीं हुआ है। 
सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal) के साथ रोमांस करने वाली हैं तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)


बता दें नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 स्टार सिम्बा नागपाल के साथ रोमांस करने वाली हैं।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को देखकर खुशी के मारे झूम उठे फैंस
तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 के सेट पर देखकर फैंस खुशी के मारे झूम उठे हैं। फैंस लंबे समय से तेजस्वी प्रकाश के नागिन 6 में आने का इंतजार कर रहे थे। 
ऐसा दिखा तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का अंदाज
नागिन 6 के सेट पर तेजस्वी प्रकाश सूट पहनकर पहुंचीं थीं। व्हाइट पिंक कलर के इस सूट में तेजस्वी प्रकाश कमाल लग रही हैं
मीडिया को देखकर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने दिया ये रिएक्शन
मीडिया को देखते ही तेजस्वी प्रकाश मुस्कुरा दीं। जिसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने मीडिया के सामने जमकर तस्वीरें क्लिक करवाईं। 


Tags:    

Similar News

-->