बिग बॉस 16 नजर आए प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शो खत्म होने के बाद भी फैंस इन दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं, और आगे देखना भी चाहते हैं। वहीं, अब अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी करते हुए प्रियंका और अंकित ने एक नए प्रोजेक्ट पर साथ आ गए हैं।
म्यूजिक एलबम में नजर आएंगे प्रियंका-अंकित
प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता जल्द ही एक म्यूजिक एलबम में नजर आने वाले हैं। इस गाने का टाइटल है, कुछ इतने हसीन। बीते दिन होली के मौके पर गाने का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर कर अपने फैंस को होली का तोहफा दिया है। टीजर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल दोगुना हो गया है।
प्रियंका ने शेयर किया गाने का टीजर



टीजर की बात की जाए, तो इसमें प्रिंयका और अंकित क्यूट बोन्ड के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। कभी वो एक दूसरे की बाहों में है, तो कभी वो बादलों के नीचे ठंडी हावाओं का मजा ले रहे हैं। इस टीजर के कैप्शन में लिखा है- कुछ इतने हसीन के साथ अपने होली सेलिब्रेशन में रोमांस भी जोड़े। इसी के साथ उन्होंने बताया है कि ये गाना 10 मार्च को रिलीज होने जा रहा है।
इस वेब सीरिज में भी नजर आएंगे प्रियंकित
बता दें कि, प्रिंयका और अंकित की जोड़ी इस एलबम के अलावा एक वेब सीरिज में भी देखने को मिलेगी। इस अनटाइटल्ड वेब सीरीज में प्रिंयका और अंकित लव पार्टनर का रोल प्ले करते नजर आएंगे।

Tags: