दिव्यांका त्रिपाठी के गाने 'बाबुल दा वेहदा' का टीजर हुआ आउट, देखें इमोशनल सीन

इन दिनों तमाम टीवी सेलेब्स किसी ना किसी म्यूजिक वीडियो में जरूर नजर आ रहे हैं

Update: 2022-01-03 14:32 GMT

इन दिनों तमाम टीवी सेलेब्स किसी ना किसी म्यूजिक वीडियो में जरूर नजर आ रहे हैं। मोहसिन खान, हिना खान, शाहीर शेख और सुरभि ज्योति जैसी तमाम हस्तियों ने म्यूजिक वीडियो में हाथ आजमाया है और हर किसी के गाने को दर्शकों ने खूब प्यार भी दिया है। अब टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भी अपने फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं। दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही बाबुल दा वेहदा (Babul Da Vehda) नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। कुछ देर पहले ही दिव्यांका ने अपने इस पहले पंजाबी गाने की पहली झलक भी दिखा दी है।

विदाई पर खूब रोईं दिव्यांका
इस गाने के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इसमें शादी और विदाई की झलक दिखने वाली है। बाबुल दा वेहदा गाने में दिव्यांका त्रिपाठी पंजाबी दुल्हन के रूप में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। विदाई के दौरान एक लड़की पिता के घर की दहलीज लांघते वक्त जो कुछ महसूस करती है। इस गाने के टीजर में वो सारे इमोशन देखने को मिल रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी का ये गाना 5 जनवरी को लॉन्च होने वाला है।
फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन
बाबुल दा वेहदा गाने की झलक देखने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। फैंस का कहना है कि दिव्यांका त्रिपाठी का ये गाना यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। फैंस दिव्यांका त्रिपाठी के इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आखिरी दफा एक्ट्रेस को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा गया था। वैसे आपको दिव्यांका त्रिपाठी के पहले पंजाबी गाने की झलक कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।


Tags:    

Similar News

-->