एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा करके पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने सबको हैरान कर दिया। इस खुलासे की उम्मीद शायद एक्ट्रेस को खुद नहीं रही होगी क्योंकि उन्होंने पूरे एक दिन बाद अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी। अब विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन ने सुष्मिता सेन पर उनके रिश्ते को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्ट्रेस को काफी भला बुरा कहा।

तसलीमा ने शनिवार, 16 जुलाई को अपने फेसबुक अकाउंट पर बंगाली में लिखा, 'मैं सुष्मिता सेन से केवल एक बार कोलकाता हवाई अड्डे पर मिली। उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा कि मैं आपसे प्यार करती हूं। इस एरिया में उनसे लंबा कोई नहीं है, इसलिए मेरे बगल में खड़े होकर वो झुककर मुझसे बात कर रहीं थीं। मैं उसकी सुंदरता को निहार रही थी, उनसे नजरें ही नहीं हटा पा रही थी'।


सुष्मिता सेन की तारीफ करते हुए लेखिका ने आगे कहा- मुझे सुष्मिता सेन का व्यक्तित्व सबसे ज्यादा पसंद आया। कम उम्र में दो बेटियों को गोद लिया। उनकी ईमानदारी, बहादुरी, जागरूकता, आत्मनिर्भरता पसंद आई, उनकी दृढ़ता पसंद आई और सीधापन भी।'


इसके आगे तसलीमा ने सुष्मिता पर निशाना साधाते हुए अपने पोस्ट में लिखा- एक्ट्रेस को इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक से केवल पैसे की वजह से प्यार हो सकता है, क्योंकि अब सुष्मिता सेन एक अपराधी को डेट कर रही हैं जोकि बिल्कुल भी आकर्षक नहीं है। क्योंकि वह आदमी बहुत अमीर है? हो सकता है कि उन्हें प्यार हुआ हो, पर मेरा ये विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि उन्हें ललित मोदी से प्यार हुआ होगा। पर पैसे से प्यार करने वालों के लिए मेरी नजर में सम्मान बहुत जल्दी खो जाता है।

तसलीम चाहे जो भी सोचती हों पर सुष्मिता सेन और ललित मोदी इन दिनों प्यार के खुमार में डूबे हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मालदीव की तस्वीरें शेयर की हैं, जिस ट्रिप का जिक्र ललित मोदी अपनी पोस्ट में कह रहे थे। वैसे सुष्मिता सेन के परिवार ने भी ऐसी किसी जानकारी के होने से इनकार किया है।

Tags: