नई दिल्ली: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपना दर्ज करवा चुकीं तारा सुतारिया (Tara Sutaria) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. वह उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने सिर्फ अपने दम पर और काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है. तारा के चाहने वाले हमेशा ही उन्हें पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं.

लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से चर्चा मेंआईं तारा
एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स के कारण चर्चा में रहती हैं. तारा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. अक्सर फैंस को उनका बोल्ड अवतार देखने को मिल जाता है. एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सभी को हैरान कर दिया है.
तारा ने दिखाई फोटोशूट की झलक
तारा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नई तस्वीरों की सीरीज शेयर की है, जिन पर से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.
इनमें उन्हें ब्लैक कलर का डीपनेक जंपसूट पहने देखा जा सकता है. इस लुक में तारा काफी हॉट और बोल्ड दिख रही हैं.
इस तरह किया लुक को कंप्लीट
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए तारा ने न्यूड मेकअप किया है. यहां उन्होंने स्टाइलिश हाई पोनीटेल बनाई है. उनकी अदाएं किसी को भी मदहोश करने के लिए काफी हैं.
फैंस ने तारा के इस लुक की तारीफ करते हुए उनकी फिट बॉडी की भी खूब सराहना की है. तारा की इन फोटोज पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.
इन फिल्मों में दिखेंगी तारा
तारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती 2' में नजर आने वाली हैं. इसके बाद उन्हें जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी देखा जाएगा. फैंस उन्हें एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.
Tags: