नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने सिर्फ अपने दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल कर ली है. उन्हें बेशक अब तक कम ही फिल्मों में देखा गया है, लेकिन तारा के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में मौजूद हैं. लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में एक्ट्रेस भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं.

तारा ने कार में दिए पोज
तारा फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. लगभग हर दूसरे दिन उनका नया और बोल्ड अवतार देखने को मिल जाता है. अब फिर से तारा ने फैंस के साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक झलक शेयर की है. इस फोटो में वह एक कार के अंदर बैठकर पोज दे रही हैं.
काफी हॉट दिख रही हैं तारा
तारा ने इस दौरान रेड कलर का ब्रालेट टॉप और मैचिंग की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है. उन्होंने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप और ओपन हेयर से कंप्लीट किया है.
इसके साथ उन्होंने व्हाइट हाई हील्स पहनी हैं. एक्सेसरीज के तौर पर तारा ने यहां एक हाथ में कंगन और कानों डायमंड ईयररिंग्स पहने हैं.
तारा के लुक पर फिदा हुए फैंस
इस लुक में तारा हमेशा की तरह बेहद हॉट दिख रही हैं. खासतौर पर हवा में उड़ते उनके बाल इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं. अब फैंस के बीच उनके इस अवतार को बेहद पसंद किया जा रहा है. उनकी इन फोटोज पर करीब 3 लाख लाइक्स आ चुके हैं, जो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं.
इन फिल्मों में दिखेंगी तारा
तारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं. इन दिनों वह टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अगली फिल्म 'हीरोपंति 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसके बाद उन्हें 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी देखा जाने वाला है. इस फिल्म में तारा के साथ जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे.
Tags: