तारा सुतारिया ने बहन पिया के साथ शेयर की 22 साल पुरानी PHOTO, आदर जैन ने किया कुछ यूं रिएक्ट

ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी अगली फिल्में हिट साबित हों।

Update: 2022-05-29 05:31 GMT

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। फोटो और रील्स बनाकर अपलोड करती रहती हैं। जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं। ऐसे में उन्होंने एक फोटो शेयर की। जिसमें वह अपना भाई-बहन के साथ नजर आ रही हैं। आपको शायद ये बात मालूम होगी कि तारा की जुड़वा बहन भी हैं। उनका नाम पिया सुतारिया (Pia Sutaria) है। वह दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। ऐक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो में ये बात साफ नजर भी आ रही है। इसमें उनके दोस्त मिशाल हिरानी (Mishal Hirani) भी दिखाई दे रहे हैं।

तारा, पिया और मिशाल तीनों की अभी की और बचपन की तस्वीर है। दोनों ही फोटोज में तीनीं एक जैसा ही पोज दे रहे हैं। पेट के बल लेटकर दोनों हाथों से चेहरे को टिकाए हुए तीनों प्यारे लग रहे हैं। बचपन की तस्वीर देखकर यही लग रहा है कि ये कितने शरारती हैं। खैर, ऐक्ट्रेस की भाई-बहन के साथ की ये यादें हर कोई पसंद कर रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस ने लिखा, '22 साल बाद, कुछ चीजें नहीं बदलती हैं। हम जो आज हैं। मुझे उस पर गर्व है। यहां हमेशा सिली होना, जहां हमने छोड़ा था वहां से शुरू करना और हर चीज़ में एक-दूसरे से प्यार करना।'

तारा की फोटो पर आदर जैन का कमेंट

इस फोटो पर फैन्स एक-से-एक रिएक्शन दे रहे हैं। ऐक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदर जैन का भी इस पोस्ट पर कमेंट आया है, उन्होंने तीनों के लिए एक-एक रेड हार्ट पोस्ट किया है। वहीं, फैन्स ने भी इनके क्यूटनेस की जमकर तारीफ की है। एक ने लिखा, 'क्यूटनेस ओवरलोडेड।' तो दूसरों ने भी उन्हें मासूम और क्यूट बताया है। वैसे देखा जाए तो तारा कम ही परिवार के साथ फोटो शेयर करती हैं। लेकिन जब भी करती हैं, लोग भर-भरकर उन पर प्यार लुटाते हैं।
तारा सुतारिया की अपकमिंग फिल्में
तारा सुतारिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी 'एक विलेन 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वह रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें वह अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी के अपोजिट नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक, ये मूवी 29 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में आ सकती है। इंडस्ट्री में उन्हें तीन साल हो चुके हैं। 2019 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से उन्होंने बॉलिवुड में कदम रखा था। वह फिल्म हालांकि फ्लॉप रही थी। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे नजर आए थे। कुछ दिन पहले रिलीज हुई 'हीरोपंती 2' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी अगली फिल्में हिट साबित हों।


Tags:    

Similar News

-->