नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने काफी कम वक्त में दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है. आज दुनियाभर के लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस फैंस के बीच सिर्फ अपनी एक्टिंग या फिल्मों के कारण ही नहीं, बल्कि स्टाइलिश लुक्स और ड्रेसिंग सेंस के कारण भी काफी चर्चा में रहती हैं.

तारा ने शेयर किया सिजलिंग लुक
जैकलीन सोशल मीडिया लवर भी हैं. वह फैंस के साथ अपनी फिल्मों के अलावा इंस्टाग्राम के जरिए भी जुड़ी रहती हैं. अक्सर वह अपने लेटेस्ट लुक्स से लोगों का ध्यान अपनी खींचती रहती हैं. अब फिर से तारा ने फैंस के साथ अपने नए फोटोशूट की एक झलक शेयर की है. इसमें एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट कलर के बैकलेस बेहद रिवीलिंग गाउन में दिख रही हैं.
बेहद हॉट दिख रही हैं तारा
तारा ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया है. उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है. इसके साथ उन्होंने कानों में बड़े-बडे़ गोल्डन ईयररिंग्स पहने है
इस लुक में एक्ट्रेस ने एक के एक कई बोल्ड पोज दिए हैं. यहां वाकई तारा बेहद हॉट दिख रही हैं. फैंस उनके इस लुक से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.
इस फिल्म में दिखेंगी तारा
तारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें लगातार कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं. जल्द ही उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती 2' में देखा जा रहा है. उनकी यह फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसके बाद तारा, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ 'एक विलेन 2' में भी नजर आएंगी.


Tags: