'Tanvi the Great' ट्रेलर आज रिलीज़, अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Update: 2025-06-30 01:52 GMT
Entertainment मनोरंजन : अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म के जरिए वे निर्देशन में कमबैक कर रहे हैं। साथ ही वे फिल्म में अभिनय करते भी नजर आएंगे। यह फिल्म अगले महीने यानी जुलाई में रिलीज होगी। इ
ससे पहले रविवार को अभिनेता ने इसकी ट्रेलर रिलीज डेट पर अपडेट शेयर किया है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर पर अपडेट देते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर सोमवार 30 जून को रिलीज होगा।
अनुपम खेर ने लिखा है, 'ट्रेलर कल आएगा। एक शांत सपने से लेकर वैश्विक मंच तक, रॉबर्ट डी नीरो भी उनकी इस कहानी के गवाह रहे हैं। 'तन्वी द ग्रेट' ने बहुत दूर तक का सफर तय किया है और कई दिलों को छुआ है। अब, वह वापस वहीं आ गई है, जहां उसका दिल है, आपसे मिलने के लिए तैयार'।
Tags:    

Similar News