तमन्ना भाटिया अपने बेबाक फैशन सेंस के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं और लगातार अपने ट्रेंडी पिक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। तमन्ना वर्तमान में F3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 2019 की कॉमेडी फिल्म, F2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन का सीक्वल है। हाल ही में एक इवेंट के लिए उन्होंने रफल डिटेलिंग वाली ब्लैक ड्रेस पहनी थी। 

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्हें कैप्शन दिया - "मिस बी फीलिंग ऑल ब्लैक एंड ब्लरी।" 
तमन्ना भाटिया की आउटफिट इटेलियन लक्ज़री फैशन लेबल ऑफ़-व्हाइट से है। 
तमन्ना भाटिया की इस खूबसूरत ड्रेस में कंधों के चारों ओर कट-आउट थे और डाउन में रफल्स हैं। 



तमन्ना भाटिया ने अपनी इस कैजुअल ब्लैक ड्रेस को ब्लैक सी-थ्रू पंप्स के साथ पेयर किया और कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। 
Tags: