पॉप स्टार माइली साइरस, कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में एक निजी समारोह में संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी कर ली। 33 वर्षीय गायिका और 28 वर्षीय ड्रमर (बैंड 'लीली' के सदस्य) ने एक निजी घर में, पूल के किनारे अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कीं।
माइली साइरस और मैक्स मोरंडो पूल के किनारे हुए समारोह में शादी के बंधन में बंधे।
शादी की पहली तस्वीरों और वीडियो में माइली भावुक नजर आईं और अपने आंसू पोंछती दिखीं। इस निजी समारोह की झलकियां ऑनलाइन सामने आने लगीं, जिनमें गायिका अपनी बेहद खूबसूरत सफेद वेडिंग ड्रेस में नजर आईं।
शादी में शामिल होने वालों में माइली की मां टिश साइरस, पिता बिली रे साइरस और बहन नोआ साइरस भी मौजूद थीं।
माइली साइरस के शादी से पहले के कार्यक्रम
शादी के जश्न की शुरुआत एक दिन पहले, शुक्रवार 20 नवंबर को हुई, जब इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी लोगों के लिए एक 'रिहर्सल डिनर' रखा। माइली की सौतेली बहन, लिली-रोज़ पर्सेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस डिनर की तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में मेनू की झलक भी दिखी, जिसके सबसे ऊपर "M+M" लिखा हुआ था।
माइली साइरस की सगाई
इस जोड़े ने 1 दिसंबर 2025 को लॉस एंजिल्स में 'अवतार: फायर एंड ऐश' के प्रीमियर के दौरान अपनी सगाई की पुष्टि की। फैंस ने तुरंत माइली की उंगली में चार कैरेट का चमकदार, कुशन-कट डायमंड रिंग देखा, जिससे उनकी शादी को लेकर लोगों में काफी उत्साह बढ़ गया।
माइली साइरस के रिश्तों का सफर
माइली और मैक्स के बीच रोमांस की खबरें पहली बार दिसंबर 2021 में सामने आईं, जब उन्हें मियामी में माइली के NBC हॉलिडे स्पेशल शो, 'माइलीज न्यू ईयर ईव पार्टी' के बैकस्टेज पर एक साथ देखा गया था। मैक्स के साथ रिश्ते में आने से पहले, माइली की शादी अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ से हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, अगस्त 2019 में वे अलग हो गए और जनवरी 2020 में उनका तलाक हो गया।
Tags: