तैमूर अली खान ने देखी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2', करीना कपूर ने कहा- पहली हिंदी फिल्म

इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 11 से 12.50 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है।

Update: 2022-08-12 07:14 GMT

करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान बचपन से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 20 दिसंबर 2016 में जन्में तैमूर अक्सर अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। तैमूर अब साढ़े पांच साल के हो चुके हैं। करीना कपूर ने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान अपने परिवार और दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान को लेकर भी ढेर सारी बातें की। करीना ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि पहली बार पांच साल के तैमूर ने कोई बॉलीवुड देखी है। वह भी करीना कपूर और सैफ अली खान की नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन की।


तैमूर अली खान ने देखी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2'

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बताया कि पिता सैफ अली खान के साथ हाल ही में तैमूर पहली हिंदी फिल्म देखने के सिनेमाघर में गए थे, और उन्होंने जो फिल्म देखी वह थी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2'। करीना ने आगे बताया कि तैमूर अली खान को वह फिल्म बहुत ही पसंद आई। इसी के साथ बेबो ने ये भी खुलासा किया कि नन्हें तैमूर को हॉरर फिल्में देखना पसंद है। बेबो ने ये भी बताया कि बार-बार तैमूर उनके पास आकर उनसे कहानियां सुनाने के लिए कहते हैं।


भूल भुलैया 3 को बनाने की चल रही है तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अब मेकर्स भूल भुलैया 3 लाने की तैयारी कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 266 करोड़ के लगभग कमाई की थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो भूल भुलैया 2 के बाद मेकर्स बड़े बजट में भूल भुलैया 3 लाना चाहते हैं, इसके अलावा ये भी खबर आ रही है कि फिल्म में कियारा आडवाणी नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण को लेने की तैयारियां हो रही हैं।


करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा हुई रिलीज

करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थ्री इडियट्स और तलाश के बाद करीना और आमिर खान की जोड़ी तीसरी बार बड़े परदे पर नजर आई है। इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिला है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह की कमाई बहुत ही धीमी हुई है। त्यौहार होने के बावजूद भी इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 11 से 12.50 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है।

Tags:    

Similar News