Tabu: माचिस से लेकर हैदर ,इन फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी

Update: 2024-07-31 00:52 GMT
Tabu: तब्बू की गिनती भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दमदार अदाकाराओं में होती है। अपने अभिनय से उन्होंने लोगों के दिलों मे खास जगह बनाई है। 90 के दशक से लेकर अब तक उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। वह जल्द ही औरों में कहां दम था नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। आज हम आपको तब्बू की उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।
माचिस
तब्बू 
Tabu 
के करियर की सबसे अहम फिल्मों में माचिस का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में उनके अलावा चंद्रचूड़ सिंह, ओम पुरी, जिमी शेरगिल भी नजर आए थे। फिल्म में तब्बू की अदाकारी ने दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया था। प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को देखा जा सकता है।
मकबूल
इस लिस्ट में मकबूल का नाम भी शामिल है। फिल्म में वह इरफान खान के साथ दिखी थीं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके किरदार का नाम निम्मी था।
चांदनी बार
मधु भंडारकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में तब्बू ने दमदार अदाकारी से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी थी। उनकी एक्टिंग को दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी पसंद किया था
विरासत
माचिक के बाद तब्बू Tabu की फिल्म विरासत ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, पूजा बत्रा और अमीश पुरी भी थे। इस फिल्म में तब्बू ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए थे। विरासत के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिला था
Tags:    

Similar News

-->