जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अभिनीत फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है. यह एक महिला पर केन्द्रित कहानी है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है.

तापसी पन्नू ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए यह घोषणा की. फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी नजर आएंगे. अदाकारा ने ट्वीट किया, '' कहानी आशिकाना. राज़ कातिलाना. हसीन दिलरुबा जल्द आ रही है. सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.''
कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसके निर्माता आनंद एल राय के बैनर 'कलर येलो प्रोडक्शंस' के तहत इसका निर्माण किया जाएगा. नेटफ्लिक्स ने इस साल की शुरुआत में फिल्म के उसके मंच पर रिलीज होने की जानकारी दी थी.


Tags: