Dobaaraa: तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) स्टारर दोबारा की रिलीज डेट सामने आ गई है. यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के लिए तापसी और अनुराग कश्यप एक बार फिर साथ आए हैं. तापसी की यह फिल्म लंदन फिल्म फेस्टिवल और फैंटासिया फिल्म फेस्टिवल 2022 समेत कई और फिल्म फेस्टिवल्स की यात्रा करने के बाद, सिनेमाहाल्स में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए रेडी है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हर जेनरे के फेस्टिवल्स में दिखाया गया है और फिल्म को दर्शकों का प्यार और सराहना मिली है. हाल में, दोबाराा प्रतिष्ठित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 12 अगस्त 2022 से शुरू होगा और 30 अगस्त 2022 तक चलेगा.



Tags: