सुजैन खान ने ऋतिक रोशन को किया विश, अर्सलान गोनी ने भी लुटाया प्यार

मालूम हो कि सुजैन के इस वीडियो पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी कमेंट करते हुए ऋतिक को हैप्पी बर्थडे कहा है।

Update: 2023-01-11 03:25 GMT
Sussanne Khan wishes Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 10 जनवरी यानी आज अपना 49 वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें विश किया है। बता दें कि ऋतिक रोशन आज बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। वहीं ऋतिक रोशन को जन्मदिन पर उनकी कथिक गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी विश किया है। इस बीच ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 
दरअसल, सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो ऋतिक रोशन को बर्थडे विश करते नजर आ रही हैं। सुजैन खान ने खास अंदाज में अपने एक्स हसबैंड को जन्मदिन की बधाइयां दी है। सुजैन ने पोस्ट करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे rye आपके जीवन का सबसे अच्छा और सबसे मजबूत हिस्सा आपका इंतजार कर रहा है। भगवान आपको आशीर्वाद दें। सुजैन खान के इस पोस्ट में ऋतिक रोशन की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें मौजूद है, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो कि सुजैन के इस वीडियो पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी कमेंट करते हुए ऋतिक को हैप्पी बर्थडे कहा है।
सबा आजाद को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन
बताते चलें कि ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी सुजैन खान को तलाक दे दिया है। इस कपल के दो बेटे हैं। वहीं, सुजैन खान के अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें भी आती रहती हैं। वहीं ऋतिक रोशन का नाम भी सबा आजाद के साथ जुड़ते रहता है। हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई सफाई नहीं दी है। 

Tags:    

Similar News