इधर-रैम्प वॉक में दुल्हन सी सजीं सुष्मिता

Update: 2024-05-05 09:55 GMT
मुंबई :  एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (48) लगातार सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें आती हैं, तो कभी एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी बात सामने आती है। फिलहाल सुष्मिता एक इवेंट में रैम्प वॉक करती नजर आईं। इस दौरान सुष्मिता गोल्डन कलर के ब्राइडल लुक में दिखीं। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का हिस्सा बनीं सुष्मिता ने दुल्हन की तरह चेहरे पर घूंघट डालकर रैम्प पर एंट्री ली।
गोल्डन कलर की अनारकली फ्रॉक पहने, हाथों में कलीरे बांधे और बालों में गजरा सजाए सुष्मिता को देख वहां मौजूद लोगों की नजरें ठहर गईं। सुष्मिता ने लुक को मिनिमल मेकअप और हैवी गोल्डन ज्वैलरी से पूरा किया। उनके हाथों पर मेहंदी सजी थी। सुष्मिता ने ब्राइडल लुक के साथ रैम्प पर जमकर वॉक किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पोज दिए। सुष्मिता ने अपनी चर्चित वेब सीरीज 'ताली' का सिग्नेचर पोज भी दिया।
इसमें सुष्मिता ने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का रोल अदा किया था। सुष्मिता के ये फोटो और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी का टैग दिया। सुष्मिता पिछले कुछ समय से फिर से अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट की जा रही हैं। लगता है उनका पैचअप हो गया है। 

Tags:    

Similar News