एक्ट्रेस सुशांत सिंह की मौत के साथ ही रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में भी कई भूचाल आए हैं। जिस दिन से सुशांत सिंह का केस सामने आया उसी दिन से रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया जाने लगा। जिसके चलते रिया चक्रवर्ती को इंडस्ट्री से दूर रहना पड़ा लेकिन एक बार फिर उन्होंने इसपर वापसी करने का मन बनाया है। एक बार फिर रिया चक्रवर्ती इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं हालांकि इस बार वे फिल्म नहीं बल्कि टीवी पर आने वाली हैं। अब वह ‘रोडीज सीजन-19’ में जज बनकर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं।
टीवी पर लौट रही हैं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)
हाल ही में रिया चक्रवर्ती का शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। जिस पल से रिया ने इस वीडियो को पोस्ट किया है लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक तरफ लोग उनके सपोर्ट में दिखाई दिए तो दूसरी तरफ उनके ट्रोलर्स एक बार फिर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग जमकर अपना गुस्सा भी निकालते हुए दिखाई दिए हैं।
Tags: