सुशांत राजपूत के पालतू कुत्ते का हुआ निधन, दिवंगत एक्टर की बहन बोली- 'तुमने अपने दोस्त...'

इस खबर के बाद लोग एक बार फिर इमोशनल हो गए हैं।

Update: 2023-01-17 07:14 GMT
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) को दुनिया को अलविदा कहे ढाई साल हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके फैंस आए दिन उन्हें किसी ना किसी तरह से याद करते रहते हैं। अब फैंस और सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लोगों के लिए दुख की खबर आई है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत का पालतू डॉगी फज दुनिया में नहीं रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि फज की मौत हो गई है। इस खबर के बाद लोग एक बार फिर इमोशनल हो गए हैं। 

Tags:    

Similar News

-->