जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सीरियल 'नागिन 3' में बेला नागरानी का रोल निभाकर लोगों के दिलों पर राज करनेवाली सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) अपने लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग भी है. अब सुरभि ज्‍योति ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें उनका बोल्‍ड अंदाज नजर आ रहा है. इन तसवीरों में एक्ट्रेस व्‍हाइट कलर के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं. उनकी यह तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है.

सुरभि ज्‍योति ने कैप्‍शन में लिखा,' वाईब्‍स कभी झूठ नहीं बोलते.' इस तसवीर में सुरभि व्‍हाइट व्‍हाइट क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने कानों में लॉन्‍ग स्‍टड पहना है. उन्‍होंने ओपन हेयर और गहरे काजल से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. सुरभि की इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. सुरभि का यह लुक फैंस को दीवाना बना रहा है.

सुरभि ज्‍योति की तसवीर पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा,' स्‍टनिंग फोटो.' एक और यूजर ने लिखा,' आप इस तसवीर में बेहद क्‍यूट लग रही हैं.' एक और यूजर ने लिखा,' मेरी परी.' एक और यूजर ने लिखा,' प्‍लीज आप मेरे कमेंट का रिप्‍लाई कीजिए.' एक और यूजर ने लिखा,' हमेशा ऐसे ही चमकते रहो डियर.' एक और यूजर ने लिखा,' फायर बिग्रेड मंगवा दो कोई, इंस्‍टाग्राम ऑन फायर.' एक और यूजर ने लिखा,' मैं आप पर से अपनी नजर नहीं हटा पा रहा हूं.'

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान कई दूसरे पुराने शो की तरह 'क़ुबूल है' की पहली किस्त भी टीवी पर दोबारा प्रसारित की गई और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. ज़ोया और असद दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे और इस शो के लिए शानदार प्रतिक्रिया ने निर्माताओं को इसकी दूसरी किस्त के साथ आने के लिए प्रोत्साहित किया. हालाँकि इसे लेकर सुरभि और करण सिंह ग्रोवर की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
बता दें कि, सुरभि ज्योति हाल ही में नागिन 3 के बाद नागिन 4 में दिखी थी. जबकि करण सिंह ग्रोवर 'कसौटी जिंदगी के' में मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे थे. लेकिन उन्होंने इस शो को बीच में छोड़ दिया था. वहीं साल 2012 में सुरभि ज्योति ने 'कबूल है' टीवी शो के जरिए हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. 'कुबूल है' में निभाए ज़ोया फारुकी के किरदार के लिए उन्हें कई अवॉर्ड दिए गए. इसके बाद सुरभि ने दर्जनों हिट टीवी शोज किए.


Tags: