भोजपुरी फिल्मी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) इन दिनों लगातार अपने नए गानों से डांस फ्लोर हिला रहे हैं. इस कड़ी में एक्टर का नया गाना 'कोलगेट' (Colgate) ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा रखा है. इस गाने को रिलीज हुए महज दो दिन हुए हैं. जहां इस गाने को अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जिस वजह से ये गाना ट्रेंडिंग में बना हुआ हैइस गाने के साथ ही खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) को अगर अब भोजपुरी सिनेमा जगत की हिट मशीन कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा. जहां इस गाने के वीडियो में खेसारी का एक अलग अंदाज नजर आ रहा है. जी वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है. इस गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और कनिष्का नेगी ने दी है. इसके साथ ही उन्होंने इस गाने में जमकर डांस भी किया है.आप भी सुनिए इस गाने को

गाने का वीडियो भी खेसारी और कनिष्का नेगी पर फिल्माया गया है. आपको बात दें, खेसारी का ये गाना पूरी तरह से एक आइटम सांग है. जिसमें वो धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. गुची के कपड़ों में एक्टर ने समां बांध दिया है. कोरोना महामारी की वजह से खेसारी लाल यादव इन दिनों कोई स्टेज शो नहीं कर पा रहे हैं लेकिन खेसारी लगातार अपने गानों को रिलीज कर रहे हैं. जिस वजह से वो दर्शकों के बीच में ट्रेंड में बने हुए हैं.
Full View
इतना ही नहीं एक्टर इन दिनों तेजी से काम कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव के हाथों में इस वक्त करीब 7 से ज्यादा बिग बजट फिल्में हैं. जहां उनका ये गाना बताता है कि एक्टर ने अपना लेवल बढ़ा दिया है. जिस वजह से लोग उन्हें ज्यादा पसंद करने लगे हैं. खेसारी को लेकर कई दिनों से इंडस्ट्री में विवाद भी चल रहे थे लेकिन लगता है अब सब कुछ ठीक हो गया है.


Tags: