एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शादी कर अपना घर बसा चुकीं है। शादी के बाद ये कपल लगातार सुर्खियों में है। इन दिनों दोनों स्टार प्लस पर आने वाले शो 'स्मार्ट जोड़ी' (Smart Jodi) में दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच इस कपल ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, अब इस कपल के गैराज में एक नई सुपर लग्जरी कार एड हो गई है। दोनों ने सुपर लग्जरी मर्सिडीज V220D (Super luxury Mercedes v220D car) कार खरीदी है

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है, जिसमें वह अपनी नई ब्रैड न्यू कार की डिलीवरी शोरूम से ले रहे हैं। नई सुपर लग्जरी मर्सिडीज कार घर में आने की खुशी अंकिता के चेहरे पर साफ देखी जा सकती हैं। इस दौरान अंकिता अपने पति के साथ कार से कवर हटाकर, केक काटकर इस खुशी को सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर अंकिता की मां भी मौजूद रहीं, जो टीका लगाकर कार की पूजा करती दिखाई दे रही हैं। बता दें मर्सिडीज वी 220 डी महंगी गाड़ियों में से एक है। मर्सिडीज वी 220 डी के मॉडल की कीमत भी 1 करोड़ से ज्यादा है।


बता दें शादी के बाद पहली बार विक्की जैन और अंकिता लोखंडे स्मार्ट जोड़ी में गेस्ट के तौर पर नजर आए। शो का प्रोमो रिलीज हुआ तो दोनों की जोड़ी कमाल की दिखी। अंकिता और विक्की के बीच केमस्ट्री प्यार का तड़का देखने को मिला। शो में अंकिता और विक्की ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिए बिना बताया कि कैसे उनकी मृत्यु दोनों के रिश्ते की सबसे कठिन परीक्षा थी। इस बारे में बात करते हुए, अंकिता ने कहा कि मुझे याद नहीं है कि मैंने एक दिन उसे क्यों बुलाया।
मुझे बस उसकी जरूरत थी, वह शुरुआत थी। इसके बाद हमने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया। आपको बता दें कि अंकिता विक्की से पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ लॉन्ग रिलेशन में थीं लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 14 जून, 2020 सुशांत की अचानक मौत हो गई थी। कहा जाता है सुशांत ने सुसाइड किया था। अंकिता को सुशांत की मौत से गहरा सदमा लगा था। अंकिता लोखंडे भी कभी दिवंगत अभिनेता के साथ रिश्ते में थीं।
Tags: