इस शख्स की पिटाई की सनी लियोन, वीडियो शेयर कर कहा- 'बहुत मार खाएगा बेटा'

बॉलीवुड अभिनेता सनी लियोनी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं

Update: 2021-07-28 12:11 GMT

बॉलीवुड अभिनेता सनी लियोनी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी मजेदार वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में सनी बेहद मासूम अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

इस फनी वीडियो को सनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उनके हाथ में एक छड़ी लेकर एक शख्स की पिटाई करती दिख रही हैं। साथ ही पिटाई के बाद व्यक्ति बेहद खुश नजर आ रहा है। वीडियो को बनाने वाला शख्य सनी से पूछता है कि ये छड़ी किसके लिए है सनी उसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये इसके लिए है। इसके बाद वो बेहद मासूमियत से कहती है कि मैं सुबह से इसकी आदतों से परेशान हो गई हूं।

वहीं मजेदार बात ये की सनी के मना करने के बाद भी वह शख्स वही काम करता है, जिसके लिए सनी मना करती है। इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंनो लिखा, 'पता नहीं ये बकवास कहां से शुरू हुई है! लेकिन मुझे इसे खत्म करना होगा। हितेंद्रे कपूर बहुत मार खाएगा बेटा।' सनी की इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक साढे आठ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अभिनेत्री विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के लोनरेंडर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। ये वेब सीरीज एम एक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'शेरो' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो पीरियड ड्राम फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में अहम रोल प्ले करती दिखाई देगी।


Tags:    

Similar News