एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny leone) अपने तीनों बच्चों और पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनके पति ने तीनों बच्चों के हाथ पकड़ कर मुंबई एयरपोर्ट के बाहर निकले। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार सनी परिवार के साथ ज्यादा वक्त विदेशों में ही बिताना पसंद करती हैं।

सनी लियोनी अपने बच्चों और पति के साथ अक्सर देश से बाहर छुट्टियां मनाने जाती हैं। वो आए दिन पैपराजी के कैमरे में कैद होती रहती हैं। सनी लियोनी अपने फैमिली के साथ एक बार फिर से एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। वो कैजुअल ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

सनी लियोनी के 3 बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी निशा को उन्होंने गोद लिया है। दोनों जुड़वां बेटो नोआ और अशर का जन्म सोरोगेसी के जरिए हुआ है। तीनों ही बच्चे बेहद प्यारे और सभ्य हैं। हाल ही में बच्चों ने हाथ जोड़कर पैपराजी को नमस्ते और हैप्पी दिवाली बोला था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
Tags: