सनी लियोनी ने शेयर की गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें, दिखा एथनिक अंदाज

सनी लियोनी ने भी इस साल भी अपने घर पर गणपति का स्वागत किया है और इस फेस्टिवल को धूमधाम से मनाया है

Update: 2021-09-12 07:49 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक वक्त था जब सनी लियोनी ने कहा था गणपति सेलिब्रेशन को लेकर उन्हें रीति-रिवाज की सही जानकारी नहीं। हालांकि, तब भी बप्पा को लेकर उन्होंने आस्था दिखाई थी। इस बार सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।

सनी लियोनी ने भी इस साल भी अपने घर पर गणपति का स्वागत किया है और इस फेस्टिवल को धूमधाम से मनाया है। सनी लियोनी ने बप्पा के साथ अपने परिवार की ढेर सारी तस्वीरें शेयर भी की हैं।
सनी लियोनी ने गणपति के स्वागत के लिए शानदार डेकोरेशन किया। इस मौके की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं।
इन तस्वीरों में गणपति के सामने घर के सभी सदस्य हाथ जोड़े हुए एथनिक वेयर में दिख रहे हैं। बेटी और मां ने पहने एक जैसे कपड़े।

गणपति के स्वागत के लिए शानदार डेकोरेशन

सनी लियोनी ने साल 2018 में नए घर में प्रवेश करते समय भी 'गणपति बप्पा' को विराजमान किया था। दोनों ने गणपति की पूजा अर्चना की थी।

सनी ने उस समय एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं नहीं जानती कि इस दिन क्या होता है, इसके सही रीति-रिवाज क्या हैं लेकिन मुझे और डेनियल को बहुत खुशी है। हमने अपने नए घर में गणपति का स्वागत किया है। सबको गणेश चतुर्शी की शुभकामनाएं।'
बता दें कि सनी और डेनियल तीन बच्चों के पैरंट्स हैं। निशा को जहां उन्होंने गोद लिया है वहीं बेटे नोह और अशर सरॉगसी से हुए हैं।
इस फेस्टिवल के मौके पर सनी लियोनी का ट्रडिशनल लुक उनके फैन्स को खूब पसंद आया है।

सनी लियोनी का एथनिक लुक


Tags:    

Similar News

-->