जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी हॉटनेस के चलते चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस सनी लियानी का हर अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। इंडस्ट्री में 'बेबी डॉल' के नाम से फेमस सनी ​सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीरें के साथ मजेदार वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती हैं। इसी बीच सनी लियोनी का वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस सेट पर एक शख्स की हरकत से सनी हैरान हो गईं हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी सेट पर अपने किसी प्रोजेक्ट पर काम करती दिख रही हैं। वीडियो में सनी अपने ड्रेसअप मैन के साथ दिखाई दे रही हैं। वो सनी की ड्रेस को सेट करती दिख रही हैं। वहीं सनी ने अपने दोनों हाथ पीछे करके उन्हें पकड़ रखा है। तभी पीछे से शख्स आता है जो उनके साथ फ्रैंक करता दिख रहा है। उसने सनी के पीछे से आकर अचानक ही उनके कान में लकड़ी जैसी किसी चीज को डाल दिया। इसके बाद सनी काफी बुरी तरह डर जाती हैं जैसे जी पलटकर देखती हैं तो वो जोर से हंसने लगा है। साथ ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दिनों रिएलिटी टीवी शो 'स्प्लिट्सविला' के सीजन 13 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह विक्रम भट्ट की निर्माणाधीन वेब सीरीज़ 'अनामिका' की शूटिंग कर रही हैं। इस वेब सीरीज में वह एक्ट्रेस सोनाली सहगल के साथ नजर आएंगी। सोनाली शो में एक प्रशिक्षित किलर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो में सोनाली जमकर एक्शन कर रही हैं, जिसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग से गुज़रना पड़ा।

Tags: