सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर सनसेट का मजा लेते हुए कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ साझा कीं। सनी लियोनी इन तस्वीरों में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आ रहीं हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें। 



सनी लियोनी ने वाणी के डिजाइनर हाउस विस्टा के लिए म्यूज़ की भूमिका निभाई और मुंबई में सूर्यास्त के नजारे को निहारती दिखीं।
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने लाइट ब्लू कलर के क्रॉप टॉप और व्हाइट बेल बॉटम ट्राउज़र में कमाल के पोज़ दिए।
सनी लियोनी के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
हितेंद्र कपोपारा द्वारा स्टाइल की गई सनी लियोनी ने अपने बालों को खुला छोड़ा और स्मोकी मेकअप के साथ फैन्स के दिलों पर जमकर छुरियां चलाईं।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सनी लियोनी कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार से धमाल मचाती रहती हैं।

Tags: