जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है. वह आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ब्लैंक में नजर आए थे. अब एक बार फिर सनी देओल एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं. सनी देओल की नई फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge Of The Artist) की अक्षय कुमार ने अनाउंसमेंट की है.

चुप में सनी देओल के साथ दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार ने चुप का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-ये देखने के बाद आप चुप नहीं रह पाएंगे. मेरे पास बहुत सारे सवाल है. क्या शानदार पोस्टर है. इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.
अमिताभ बच्चन ने भी शेयर किया पोस्टर
कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अमिताभ बच्चन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- चुप… मोशन पोस्टर. आपको बता दें इस ये फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को आर बालकी ने लिखा है और वो ही डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
सनी देओल की बात करें तो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म बेताब से की थी. इस फिल्म में उनके अपोजिच अमृता सिंह लीड रोल में नजर आईं थीं. इस फिल्म से अमृता सिंह ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा था. सनी देओल ने अपने बॉलीवुड के अबतक के करियर में दामिनी, घातक, डर,गदर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. वह जल्द ही अपने पिता धर्मेंद्र और बेटे करण के साथ अपने 2 में भी नजर आने वाले हैं.
वहीं दुलकर सलमान की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम इंडस्ट्री से की थी. वह पॉपुलर एक्टर ममूर्ति के बेटे हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म कारवां से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में वह इरफान खान के साथ नजर आए थे. इसके बाद वह सोनम कपूर के साथ फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आए थे.
Tags: