Sunny Deol: 'बॉर्डर 2' से पहले सनी देओल की इन फिल्मों में दिखा देशभक्ति का जुनून

Update: 2024-08-08 00:42 GMT
Sunny Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल Sunny Deol ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का आधिकारिक एलान किया, जिसके बाद से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। 27 साल पहले आई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' की रिलीज की भी घोषणा कर दी है। ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सनी देओल Sunny Deol ने 'बॉर्डर' के अलावा भी कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया है। उनकी ये सभी फिल्में फैंस को आज भी बेहद पसंद हैं। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेता की देशभक्ति से जुड़ी इन फिल्मों के बारे में
गदर 2 Gadar 2:
'गदर: एक प्रेम कथा' को दर्शकों का इतना प्यार मिला था कि इतने वर्षों बाद बीते साल 2023 में फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ। 'गदर' की तरह 'गदर 2' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म से सनी देओल Sunny Deol ने इंडस्ट्री में अपना धमाकेदार कमबैक किया है। 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
इंडियन Indian:
सनी देओल Sunny Deol की हिट फिल्मों में से एक 'इंडियन' में उनके साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं। सनी देओल ने इसमें डीसीपी राज शेखर का किरदार निभाया था। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी
गदर: एक प्रेम कथा Gadar: Ek Prem Katha:
सनी देओल Sunny Deol की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 2001 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर: एक प्रेम कथा' में सनी ने पूरे पाकिस्तान को हिला दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सनी देओल Sunny Deol ने तारा सिंह का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान में जाकर अपनी पत्नी सकीना के लिए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आते हैं।
द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई The Hero: Love Story of a Spy
सनी देओल ने फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' में दुश्मनों के झक्के छुड़ाते हुए दिखाई दिए हैं। वर्ष 2003 की इस फिल्म में सनी देओल ने मेजर अरुण खन्ना बन पर्दे पर धमाल मचाया था। अनिल शर्मा के निर्शन में बनी इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। दर्शकों को फिल्म री कहानी काफी पसंद आई थी
बिग ब्रदर Big Brother
इस लिस्ट में सनी देओल Sunny Deol की फिल्म 'बिग ब्रदर' का नाम भी शामिल है। साल 2007 में रिलीज हुई ये फिल्म भ्रष्ट सिस्टम पर आधारित है। फिल्म में सनी जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए थे। गुड्डू धनोआ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं।
Tags:    

Similar News

-->