सुनीता बेबी ने किया कमरतोड़ डांस, होने लगी नोटों की बारिश

हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी की पॉपुलरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

Update: 2021-01-17 12:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की पॉपुलरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हरियाणवी गानों में धमाल मचाने वाली सुनीता बेबी का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। सुनीता बेबी के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक करोड़ 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है उनके इस वीडियो को राठौड़ कैसेट्स यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। सुनीता बेबी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है। हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग 'तागड़ी' रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। वीडियो में सुनीता बेबी अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से धमाल मचाती नजर आ रही हैं। सुनीता बेबी डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूट सलवार पहने नजर आ रही हैं। कमेंट कर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गाने में सुनीता बेबी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

सुनीता बेबी के रुप में फैंस को नई सपना चैधरी मिल गई है इस बात की झलक सुनीता के हरियाणवी गाने 'तागड़ी' में देखने को मिल थी। डांसर सपना चौधरी की तरह सुनीता बेबी भी स्टोज डांस करती हैं। सुनीता इन दिनों फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं और फैंस उनके डांस को देखना काफी पसंद भी करते हैं।
Full View
बता दें कि हरियाणवी गानों की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ रही है। इसी कारण स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। सपना चौधरी हो या सुनीता बेबी, अपने डांस परफॉरमेंस को लेकर काफी मशहूर हो चुकी हैं। सुनीता बेबी ने हरियाणवी गाना-गजबण पाणी ले चाली पर भी डांस किया था जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था।


Tags:    

Similar News