प्याज और भुट्टा बेचने के बाद Sunil Grover ने शुरू किया ये काम, यूज़र्स ने एक्टर को दी ये सलाह
मुंबई | सुनील ग्रोवर एक बेहतरीन कॉमेडियन के साथ-साथ एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। सुनील ने कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेता को कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में डॉ. मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार से प्रसिद्धि मिली। यहां तक कि अब भी लोग उन्हें गुलाटी और गुत्थी के नाम से भी जानते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। और अक्सर अपनी रील्स से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। दरअसल, सुनील ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह सब्जी मंडी में लहसुन बेचते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुनील लहसुन के ढेर के सामने बैठे हैं और उसे तौलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''हमारा अटरिया'।
इस पर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई लगता है आपका इरादा लहसुन बेचकर करोड़पति बनने का है। वहीं दूसरे ने लिखा, कपिल शर्मा से जुड़ जाओ, सब ठीक हो जाएगा। तीसरे ने लिखा, सर दिल जीत लिया आपने लव यू रियल, मिस योर कॉमेडी। इसी बीच सुनील ने इंस्टाग्राम पर एक और नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक कुएं पर नजर आ रहे हैं और वहां से पानी भर रहे हैं।
सुनील ग्रोवर खुद पहले कुएं से बाल्टी में पानी भरते हैं और फिर उसी पानी को कुएं में डाल देते हैं। ऐसा लग रहा है कि सुनील ग्रोवर अपनी बाल्टी से कुएं में पानी भर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने ऐसा वीडियो शेयर किया हो। पहले कॉमेडियन कभी प्याज तो कभी मक्का बेचते नजर आते थे।