जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस वीकेंड सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) गेस्ट बनकर आएंगे। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स कमाल की परफॉर्मेंस देंगे। शो के सबसे टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स में से एक मोहम्मद दानिश (Mohammed Danish) भी जबरदस्त गाने गाएंगे। उनकी परफॉर्मेंस के बाद सुखविंदर सिंह खुद स्टेज पर जाकर दानिश के साथ परफॉर्म करेंगे। इसके बाद दानिश कहते हैं कि आप मेरे रोम-रोम में बसे हो सर। बाद में सुखविंदर सिंह दानिश की टी शर्ट पर अपना ऑटोग्राफ देते हैं।



Tags: