बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुहाना खान ने पहनी ये सबसे महँगी चीज, इस कीमत में यूरोप ट्रिप प्लान कर लेंगे आप

हालांकि इस खबर पर अभी तक आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

Update: 2021-08-19 04:30 GMT

शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान जल्द ही एक्टिंग में अपनी डेब्यू करने वाली हैं। पर बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुहाना सोशल मीडिया की स्टार हैं। यहां उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं। उनकी हर फोटो और पोस्ट का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। सुहाना भी फैन्स का दिल नहीं तोड़ती और अक्सर अपनी चार्मिंग फोटोज से इंटरनेट को खुशनुमा कर देती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें उनके सिर्फ शूज नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सुहाना इनदिनों पुर्तगाल की सैर पर निकली हैं। न्यूयॉर्क में पढ़ाई करने वाली स्टार किड दक्षिणी यूरोपीय देश में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान सुहाना ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसके उनके शूज नजर आ रहे हैं। पर क्या आपको इन जूतों की कीमत पता है? इनकी कीमत में आप आपना यूरोप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ये शूज के पेयर 1 लाख रुपए से ज्यादा के हैं।



 


सुहाना ने नाइक का एयर जॉर्डन 1 हाई ओजी ट्विस्ट पहना हुआ है। जिसकी कीमत 1,433 डॉलर यानि करीब 1,06,431 रुपए है। एयर जॉर्डन सोनम कपूर, रणबीर कपूर, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, आदि सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स का पसंदीदा है। वैसे सुहाना को महंगे प्रोडक्ट्स का ही शौक है। उनके पास एक से एक लग्जरी ब्रांड्स के कपड़े, जूते और बैग हैं।
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुहाना खान जल्द ही एक एक्ट्रेस के रूप में लॉन्च होने वाली हैं और इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। खबरों की माने तो फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने सुहाना खान को शो-बिज में लॉन्च करने की जिम्मेदारी ली है। ज़ोया डिजिटल नेटफ्लिक्स के लिए कॉमिक बुक आर्ची की हिंदी फिल्म पर काम कर रही हैं। ये कहानी एक टीनएज की जिंदगी की है। हालांकि इस खबर पर अभी तक आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।


Tags:    

Similar News

-->