जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जानी-मानी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में सुगंधा कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो लॉकडाउन के दौरान किस तरह स्विटजरलैंड घूमने गईं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस को लॉकडाउन में घूमने का तरीका बताया है। सुगंधा के संग इस वीडियो में उनके पति संकेत भोसले भी दिखाई दे रहे हैं।

सपने में स्विटजरलैंड
दरअसल, सुगंधा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नाइटसूट पहने हैं लेकिन पूरा मेकअप किए नजर आ रही हैं... क्योंकि वो स्विटजरलैंड जा रही हैं और वो भी लॉकडाउन के दौरान। अगर आप भी कंफ्यूज हो गए तो बता दें कि ये सुगंधा का एक मजाक है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो आज स्विटजरलैंड जाने वाली हैं लेकिन... उन्हें नींद आ जाए बस... यानी सुगंधा का इरादा है कि वो सपने में स्विटजरलैंड घूम आएं। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं- महामारी के हालातों में कहीं घूमना सपने जैसा ही तो है। यहां देखें सुगंधा का वीडियो-
लॉकडाउन ट्रैवल

सुगंधा के इस वीडियो में उनके पति संकेत भोसले भी नजर आ रहे हैं। वो सुगंधा के इस मजेदार वीडियो में हंसते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए सुगंधा ने कैप्शन में लिखा- 'लॉकडाउन ट्रैवल डेस्टिनेशन'। उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है, यही कारण है कि ये सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

Tags: