साउथ सुपरस्टार Allu Arjun ने Pushpa 2 की रिलीज़ डेट से उठाया पर्दा

Update: 2023-09-12 09:19 GMT
साउथ की बड़ी ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' ने 2021 में तब तहलका मचा दिया जब लोग कोविड की पाबंदियों के बीच एक बेहतरीन फिल्म का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने कहा था कि पुष्पा की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और अगला पार्ट आएगा। लेकिन जब? इसका सभी को इंतजार था। 'पुष्पा: द राइज' की कहानी अब 'पुष्पा: द रूल' तक पहुंच गई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।
एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'पुष्पा: द रूल' की रिलीज डेट शेयर की है। बताया गया है कि फिल्म अगले साल यानी 2024 में 15 अगस्त को रिलीज होगी. इसके साथ ही एक्टर ने एक पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें एक शख्स शाही अंदाज में बैठा हुआ है।
उनकी उंगलियों पर कई अंगूठियां हैं और खून के छींटे भी नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने सिंपल कैप्शन में कहा- ''15 अगस्त 2024!!! #Pushpa2TheRule। ' जैसे ही अल्लू अर्जुन ने ये जानकारी शेयर की तो हड़कंप मच गया. दो घंटे पहले शेयर की गई जानकारी को अब तक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
  साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा: द राइज उन फिल्मों में से एक है, जिसने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की। पुष्पा के किरदार से अल्लू अर्जुन ने लोगों को अपना फैन बना लिया। हाल ही में जब खबर आई कि अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा तो उनके फैंस खुशी से उछल पड़े। इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
Tags:    

Similar News