जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मौना रॉय (Mouni Roy) अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से आज यानी 27 जनवरी 2022 को शादी के बंधन (Suraj and Mouni Roy Wedding) में बंधने जा रही हैं. आखिर कौन हैं मौनी रॉय के होने वाले पति? क्या करते हैं और कैसे हुई मौनी औऱ सूरज की मुलाकात इस बारे में आइए जानते हैं. मॉनी रॉय टीवी की नामी एक्ट्रेस हैं. शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो से मौनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी. एकता कपूर के शो 'नागिन' से एक्ट्रेस मोनी को असली पहचान मिली. इसी के बाद से धीरे धीरे मौनी की कायापलट हो गई. फिर मौनी को फिल्मी दुनिया में भी नोटिस किया गया औऱ उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरस्टार्स जैसे अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और राजकुमार राव जैसे स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया. करियर में बेहतर करने के दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय की मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई जिनसे मिलकर उन्हें लगा कि वह उनके जीवनसाथी हो सकते हैं. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि सूरज नांबियार हैं.

कौन हैं सूरज नांबियार
बिजनेसमैन सूरज नांबियार कर्नाटका के बेंगलुरू से आते हैं. वह एक जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं. सूरज दुबई बेस्ड एक बैंकर और बिजनेसमैन हैं. सूरज ने अपनी पढ़ाई जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से की. साल 2008 में बेंगलुरी के आरवी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग कोर्स कंप्लीट किया. इसके बाद उन्होंने अशोका इंडिया में बतौर इंटर्न काम किया. इसके बाद वह दुबई चले गए. मौजूदा समय में सूरज नांबियार यूएई में कैपिटल मार्केट्स के हेड हैं. सूरज के इंट्रस्ट की बात करें तो उन्हें घूमने फिरने का बहुत शौक है, सूरज मौनी की तरह ही ट्रेवलिंग करना बेहद पसंद करते हैं.
ऐसे हुई थी सूरज और मौनी रॉय की मुलाकात
मौनी एक बार वेकेशन के लिए दुबई गई थीं, ये तब की बात है जब मौनी नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई के एक क्लब में एंजॉय कर रही थीं. वहीं उनकी सूरज से पहली बार मुलाकात हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरज ने जब पहली बार मौनी को देखा था तभी उनके कायल हो गए थे. साल 2019 में मौनी और सूरज नाइट क्लब में मिले थे. उस दिन तो दोनों अजनबी की तरह एक दूसरे से मिले थे, लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे के कॉन्टेक्ट में रोजाना आने लगे. फिर दोनों की मुलाकातें रोज होने लगीं. इसके बाद जल्द ही दोनों रिलेशनशिप में भी आ गए और फिर दोनों ने शादी का मन बना लिया.


Tags: