मुंबई | बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद की कार मुंबई-पुणे हाईवे पर एक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में सोनाली सूद, उनकी बहन और भांजा भी मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से सोनाली बाल-बाल बच गईं। यह घटना उस समय हुई जब वे अपनी बहन और भांजे के साथ यात्रा कर रही थीं।