Sonu Sood B' Special : इस दक्षिण भारतीय फिल्म से Sonu Sood ने फिल्मों में किया था डेब्यू

Update: 2023-07-30 11:39 GMT
Sonu Sood B Special : इस दक्षिण भारतीय फिल्म से Sonu Sood ने फिल्मों में किया था डेब्यू
  • whatsapp icon
बॉलीवुड एक्टर और असल जिंदगी में जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बन चुके सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके पिता कपड़े की दुकान चलाते थे. एक्टर ने नागपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सोनू सूद 1996 में मुंबई आ गए क्योंकि उनका सपना अभिनेता बनने का था। फिल्मी करियर बनाने से पहले ही सोनू सूद ने 1996 में शादी कर ली। दरअसल सोनू सूद ने अपने संघर्ष के दिनों में अपनी गर्लफ्रेंड सोनाली से शादी कर ली थी। उनकी मुलाकात कॉलेज के दिनों में नागपुर में हुई थी। सोनू सूद के दो बच्चे भी हैं। सोनू सूद को दक्षिण भारतीय फिल्म में काम मिला और उन्होंने अपना फिल्मी सफर साल 1999 में तेलुगु फिल्म 'कल्लाजगर' से शुरू किया।
इसके बाद सोनू सूद को बॉलीवुड में भी डेब्यू करने का मौका मिला और आखिरकार साल 2001 में बॉलीवुड ने उनके लिए दरवाजे खोल दिए। सोनू सूद ने 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें वह भगत सिंह की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में शानदार एक्टिंग के चलते सोनू सूद को एक से बढ़कर एक फिल्में मिलीं। सोनू सूद ने दबंग, सिंबा समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहली फिल्म के बाद सोनू सूद ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई भूमिकाएं निभाईं, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में खलनायक के रूप में जबरदस्त लोकप्रियता मिली। आइए एक नजर डालते हैं उनके इन किरदारों पर।
दबंग
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग में सोनू सूद ने छेदी सिंह का किरदार निभाया था। इस किरदार में सोनू सूद को देखकर हर किसी के पसीने छूट गए थे।
अरुंधति
अनुष्का शेट्टी स्टारर तेलुगु फिल्म अरुंधति में सोनू सूद अघोरी बाबा के अवतार में बेहद खतरनाक विलेन की भूमिका में नजर आए थे। सोनू सूद की ये फिल्म बेस्ट परफॉर्मेंस की लिस्ट में शामिल है।
सिम्बा
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा में सोनू सूद ने विलेन का किरदार निभाया था। इसमें सोनू सूद की पर्सनैलिटी और लुक देखकर लोग हैरान रह गए।
आर राजकुमार
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म आर राजकुमार में सोनू सूद एक खूंखार विलेन की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
Tags:    

Similar News