नई दिल्ली: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने अपने अब तक के करियर में ही साबित कर दिया है कि वह किसी भी तरह की भूमिकाओं को बखूबी पर्दे पर उतार सकती हैं. एक्ट्रेस के फैंस उनकी हर फिल्म और सॉन्ग्स के लिए बेताब रहते हैं. अपनी फिल्मों के अलावा वह लुक्स के कारण भी काफी चर्चा में रहती हैं.

सोनम ने शेयर किया नया लुक
सोनम अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी पोस्ट्स में अक्सर फैंस को बोल्ड अवतार की झलक देखने को मिलती रहती हैं. अब फिर से हाल ही में सोनम ने अपना लेटेस्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है. इन तस्वीरों एक्ट्रेस काफी सिंपल, लेकिन बोल्ड दिख रही हैं.
सिंपल लुक में भी हॉट दिख रही हैं सोनम
लेटेस्ट तस्वीरों में सोनम लाइट ब्लू कलर की डेनिम जीन्स और डीपनेक क्रॉप टॉप पहना हुआ है. इस दौरान उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है और न्यूड मेकअप किया है.
इस दौरान एक्ट्रेस इंटेंस लुक में कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं. यहां उन्होंने जमीन पर बैठकर पोज दिए हैं.
दीवाने हुए लोग
सोनम इस लुक में काफी ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं. उनकी इन फोटोज पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, फैंस ने उनके इस अवतार की तारीफें करते हुए खूब कमेंट्स भी किए हैं. फैंस के अलावा मशहूर हस्तियों ने भी उनकी तारीफें करते हुए खूब कमेंट्स किए हैं.
इन फिल्मों में दिखेंगी सोनम
सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें पंजाबी सिनेमा के अलावा वह साउथ फिल्मों में भी एक्टिव रहती हैं. जल्द ही उन्हें तमिल फिल्म 'काट्टेरी' में देखा जाने वाला है. इसके बाद वह पंजाबी फिल्म 'जिंद माही' में भी नजर आएंगी.


Tags: