सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने शादी के बाद रखा रिसेप्शन, सितारों ने की शिरकत

Update: 2023-06-09 10:50 GMT
मुंबई (आईएएनएस)| न्यूली मैरिड कपल सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने गुरुवार को वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन में सिनेमा, टीवी और ओटीटी की दुनिया की कई हस्तियां, खास तौर से फिल्म निर्देशक लव रंजन और कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती से लेकर राजकुमार राव, पत्रलेखा, नुसरत भरुचा, सनी सिंह, ओमकार कपूर, वरुण शरण, आदित्य सील, अनुष्का रंजन, वर्धन पुरी और राय लक्ष्मी ने शिरकत की।
सिल्वर कलर के लहंगे में सोनाली बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आशीष ने ब्लैक एंड व्हाइट पहनावा चुना। तस्वीरों में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।
दोनों ने बुधवार को मुंबई में सांताक्रूज वेस्ट के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी में सोनाली ने पेस्टल पिंक साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पिंक चूड़ा, सिल्वर कलीरा और सिल्वर-डायमंड ज्वैलरी से कंप्लीट किया।
आशीष ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आए। उन्होंने अपने आउटफिट को पिंक पगड़ी के साथ पेयर किया।
सोनाली को 2011 में लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा' से लोकप्रियता मिली। 'प्यार का पंचनामा' में दिखाई देने के बाद, उन्हें 'हाई जैक', 'इश्क दा रोग' और 'जय मम्मी दी' जैसी फिल्मों में देखा गया।
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले, वह एक रैंप मॉडल थीं और उन्होंने मिस इंडिया वल्र्ड प्रतियोगिता में भी भाग लिया था।
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News

-->