कैलेंडर गर्ल के नाम से मशहूर हुईं सोनाली राउत (Sonali Raut), बॉलीवुड की गलियारों में अपने बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। सोनाली राउत बिग बॉस 8 में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। आज सोनाली राउत अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाली राउत का जन्म 23 दिसंबर 1990 को दिल्ली में हुआ था।

सोनाली राउत अपने बोल्ड और हॉट फोटोशूट से रातों रात लोकप्रिय हो गई थीं।
भारत के पहली सुपरमॉडल के नाम से मशहूर उज्ज्वला राउत की छोटी बहन हैं सोनाली राउत।
सोनाली बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म द एक्सपोज से बॉलीवुड में कदम रखा था।
सोनाली ने किंगफिशर के कैलेंडर के लिए एक हॉट फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में सोनाली एक स्विमसूट में नजर आई थीं।
सोनाली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं , वो अक्सर ही अपनी हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
आपको बता दें इन्होंने रणवीर सिंह के साथ टॉपलेस फोटोशूट करवा कर खूब सुर्खियां बटोरी थी।


Tags: