Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मेहंदी सेरेमनी से कपल की कई नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. तस्वीरें दोस्तों और मेहमानों ने शेयर की हैं. मेहंदी के लिए सोनाक्षी ने लाल और पीले रंग की ड्रेस पहनी थी. जहीर इकबाल ने प्रिंटेड लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था.
इस कार्यक्रम में कई मेहमान चमकीले रंगों के कपड़े पहने हुए थे. जहीर के दोस्त जाफर अली मुंशी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जाफर ने कैप्शन में लिखा, "बहुत एक्साइटेड हूं और सोना अब ऑफीशियली बैंडस्टैंड बिल्डिंग ए गैंग में शामिल हो गई है!" एएनआई के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शादी करेंगे.
हाल ही में सोनाक्षी और जहीर का एक ऑडियो इन्वाइट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया. लीक हुए इन्वाइट में एक्टर्स ने शादी की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि वे 'उस पल' पर पहुंचने के लिए तैयार हैं जो उन्हें एक-दूसरे के 'निश्चित और ऑफीशियल पति-पत्नी' में बदल देगा
Tags: