रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, बताया उस लड़के के बारें में

Update: 2021-10-01 13:43 GMT

सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पहले सबसे लंबे चलने वाले रिलेशनशिप पर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह 5 साल चला था। सोनाक्षी ने बताया कि उनके सीरियस रिलेशनशिप 20 साल के बाद ही शुरू हुए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के भरोसे रहें तो बैठी ही रहेंगी। हां लेकिन उनकी मां पूनम उनकी शादी के बारे में सोचने लगी हैं। इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि जब वह स्कूल में थीं तब उनका क्यूट सा रिलेशनशिप था लेकिन जब वह ग्रैजुएट हुईं तो उन्होंने लड़के को 'ओके बाय' कह दिया। हालांकि सीरियस रिलेशनशिप काफी बाद में हुआ। सोनाक्षी ने 'Bollywood Bubble' को बताया, मुझे लगता है कि मैं 21 या 22 साल की रही होऊंगी जब मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप हुआ। जब उनसे पूछा गया कि यह कितना लंबा चला था, इस पर उन्होंने जवाब दिया, 5 साल से ज्यादा।

सोनाक्षी ने बताया, हमेशा अपने रिलेशनशिप से सीखना और आगे बढ़ना जरूरी है क्योंकि हर कोई अलग, हर किसी की अलग पर्सनैलिटी है। आपको कोई ऐसा इंसान खोजना है जो आपको बर्दाश्त करने के लिए तैयार हो। मैंने कई चीजें सीखीं। मैं काफी छोटी भी थी। आप बड़े होते हैं और बदलते हैं, आपके अनुभव आपको बहुत बदल देते हैं। मैंने और ज्यादा काम करना शुरू कर दिया। सोनाक्षी ने मजाक में ये भी कहा, अगर मैं अपने पिता पर छोड़ दूं तो बिना शादी के ही रह जाऊंगी लेकिन मां ने पूछना शुरू कर दिया है कि शादी करना चाहती है या नहीं।

Tags:    

Similar News