नई दिल्ली: दबंग गर्ल कही जाने वालीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बॉलीवुड गलियारों में न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि बेबाक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं. ऐसे में आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सोनाक्षी जब भी पर्दे पर आती हैं फैंस उन्हें देखते ही रह जाते हैं. वह अक्सर अपनी फिल्मों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. हालांकि इन दिनों सोनाक्षी अपने लेटेस्ट फोटोशूट के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं.

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं एक्ट्रेस
सोनाक्षी सोशल मीडिया लवर भी हैं और वह इसके जरिए भी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं. सोनाक्षी का इंस्टाग्राम पेज देखा जाए यह उनके स्टाइलिश फोटोशूट्स से भरा हुआ है. पिछले कई दिनों से वह अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटोशूट्स की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. अब सोनाक्षी ने फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है.
बला की खूबसूरत लग रही हैं सोनाक्षी
इनमें उन्हें नियॉन कलर की क्रिस्टल साड़ी पहने देखा जा सकता है. इसके साथ सोनाक्षी ने वन ऑफ शोल्डर ब्लाउज पेयर किया है. इस एथनिक लुक में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं.
सोनाक्षी ने इस लुक को डायमंड रिंग्स और झुमकों के साथ एक्सेसराइज किया है. लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है.
Tags: