मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती देखी जाती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। जिसमें कई लोगों ने उनसे कई सवाल पुछे, जिसका सोनाक्षी ने बखूबी से जवाब दिया। वहीं जब एक यूजर ने उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा तो सोनाक्षी ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इसी दौरान उनसे एक यूजर ने शादी के बारे में पूछ लिया। यूजर ने पूछा कि, 'मैम सबकी शादी हो रही है, आप कब शादी करेंगी? जिसपर सोनाक्षी कहती हैं 'सभी को कोविड भी हो रहा है? क्या मुझे भी होना चाहिए?' सोनाक्षी का ये करारा जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है की इस महीने की शुरुआत में सोनाक्षी ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने सभी को इस महामारी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी थी।
सोनाक्षी सिन्हा से एक यूजर ने पूछा, 'अभी आप क्या कर रही हैं इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं मार्वल मूवीज की फिल्में देख रही हूं। अभी मैं पांचवी नंबर की फिल्म पर पहुंची हूं। अगली 'थोर' है।' इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने कई सवालों के जवाब दिए। अगर बात करें सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल लाइफ के बारे में तो उनका नाम जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से जोड़ा जाता है। लोगों का ये मानना है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
हालांकि कुछ दिनों पहले ही जाहीर इकबाल ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि, सोनाक्षी सिन्हा मेरी सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें अचानक क्यों शुरू हो गईं। हम सब इतने सालों से साथ हैं। हम बहुत लंबे समय से एक दूसरे को जानते है और अचछे दोस्त भी है। आपको बताते चलें कि, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही 'डबल एक्स एल' फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही एक वेब सीरीज में भी देखी जाएंगी।
Tags: